संस्था का लोगो

सेवा · न्याय · सशक्तिकरण

समाचार एवं अपडेट

प्रमुख समाचार

इस माह की बड़ी खबर

मुख्य समाचार / Featured विधिक सहायता शिविर में परामर्श देते अधिवक्ता
28 जून 2026 जिला न्यायालय परिसर, आगरा Legal Aid

मेगा विधिक सहायता शिविर — एक ही दिन में 150+ महिलाओं को निःशुल्क कानूनी परामर्श

आगरा जिला न्यायालय परिसर में समिति द्वारा आयोजित अब तक के सबसे बड़े विधिक सहायता शिविर में घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, दहेज उत्पीड़न एवं संपत्ति अधिकार से जुड़े 150 से अधिक मामलों में महिलाओं को निःशुल्क परामर्श दिया गया। अनुभवी अधिवक्ताओं के पैनल ने 40+ मामलों में तत्काल वाद-पत्र तैयार करने में सहायता की तथा 25 महिलाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जोड़ा गया।

150+ परामर्श 12 अधिवक्ता पैनल Admin
सभी समाचार

हमारी नवीनतम गतिविधियाँ

विधिक शिविरों से लेकर शिक्षा अभियानों तक — वर्ष 2026 की प्रमुख झलकियाँ।

Legal Aid विधिक साक्षरता शिविर
18Jun

फिरोज़ाबाद में तहसील-स्तरीय विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

ग्रामीण महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम, भरण-पोषण एवं निःशुल्क विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

फिरोज़ाबाद Admin
Education बच्चों को स्कूल किट वितरण
05Jun

बाल शिक्षा अभियान — 300 बच्चों को स्कूल किट एवं पुस्तकें वितरित

नए शैक्षणिक सत्र से पूर्व जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को बैग, पुस्तकें एवं स्टेशनरी देकर स्कूल से जोड़ा गया।

जेओनी मंडी, आगरा Admin
Skill Dev. कौशल विकास प्रशिक्षण सत्र
18May

सिलाई प्रशिक्षण बैच पूर्ण — 50 महिलाओं को प्रमाणपत्र एवं टूल-किट

तीन माह के प्रशिक्षण के बाद पहला बैच स्वरोज़गार के लिए तैयार — 12 महिलाओं ने अपना कार्य भी प्रारंभ किया।

कृष्णा कॉलोनी, आगरा Admin
Awareness जागरूकता रैली में भागीदारी
02May

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली — 500+ नागरिकों की भागीदारी

शहर के प्रमुख मार्गों से निकली रैली में स्कूली छात्राओं, स्वयंसेवकों एवं समिति सदस्यों ने संदेश घर-घर पहुँचाया।

आगरा Admin
Health निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर
12Apr

निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर — 200+ महिलाओं एवं बच्चों की जाँच

विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा एनीमिया, पोषण एवं सामान्य स्वास्थ्य जाँच के साथ निःशुल्क दवा वितरण किया गया।

कृष्णा कॉलोनी Admin
Meeting समिति की त्रैमासिक बैठक
28Mar

त्रैमासिक समीक्षा बैठक — नए जिलों में समिति विस्तार को मंज़ूरी

प्रदेश-भर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में 5 नए जिलों में जिला समिति गठन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित।

आगरा Admin
Women Justice महिला दिवस पर सम्मानित महिलाएँ
08Mar

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस — न्याय हेल्पडेस्क का शुभारंभ एवं सम्मान समारोह

संघर्ष कर आत्मनिर्भर बनीं 21 महिलाओं का सम्मान; कार्यालय में स्थायी महिला न्याय हेल्पडेस्क की शुरुआत।

आगरा Admin
Child Welfare बाल संरक्षण अभियान के अंतर्गत सहायता
14Feb

बाल-श्रम मुक्त आगरा अभियान — 18 बच्चों की स्कूल वापसी

श्रम विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से चिन्हित बच्चों का विद्यालय में पुनः नामांकन और परिवारों की काउंसलिंग।

आगरा Admin
Milestone लाभार्थियों के साथ स्वयंसेवक
26Jan

गणतंत्र दिवस पर गौरवशाली पड़ाव — 25,000 लाभार्थियों तक पहुँची समिति

11 वर्षों की सेवा-यात्रा में विधिक सहायता, शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़े लाभार्थियों की संख्या 25 हज़ार पार।

उत्तर प्रदेश Admin

मीडिया पूछताछ के लिए संपर्क करें

प्रेस विज्ञप्ति, इंटरव्यू या कार्यक्रम कवरेज हेतु हमारी टीम से सीधे जुड़ें। Media & press enquiries welcome.